दिल्ली, समाजहित
एक्सप्रेस
(रघुबीर
सिंह
गाड़ेगांवलिया)
।
ग्राम पंचायत साईवाड़ के रैगर मोहल्ले
में रैगर समाज के सभी लोगों
ने मिलकर भव्य शोभायात्रा और कलश यात्रा
के साथ मांगलिक अनुष्ठान में नवीन मूर्तियां, जिसमें शिव परिवार, भगवान शिव, माता पार्वती, कार्तिकेय, गणेश और गंगा मैया
की वेदी पर वैदिक विधि
से वैदिक मंत्रोच्चार द्वारा देवी-देवताओं का आह्वान कर,
हवन और पूजन के
साथ मूर्तियों में प्राण प्रतिष्ठित करते हुए हवन कुंड मे आहुतियां दी
गई।
पूजन
सिंह अटल ने बताया कि
नवीन मूर्तियों के मांगलिक अनुष्ठान
के पवित्र कार्यक्रम में समाज के नवयुवकों ने
भी बढ़ चढ़ कर
हिस्सा लिया और इस पवित्र
कार्यक्रम के लिए टोड़ामीणा स्थित भगवान टोड़ेश्वर महादेव मंदिर से कांवड़ यात्रा
द्वारा जल लाकर मंदिर
मे स्थापित होने वाली नवीन मूर्तियों पर जलाभिषेक किया।
हवन
मे पूर्णाहूति के बाद महाआरती
करते हुए श्रद्धालुओं को प्रसाद व
भंडारा वितरित कर, समाज में एकता, सद्भावना व आस्था के
प्रति जन जागृति का
संदेश प्रस्तुत किया ।

0 Comments